मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया 24वें वर्ष में प्रवेश, काशीपुर में सामाजिक सद्भाव का संदेश

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया 24वें वर्ष में प्रवेश, काशीपुर में सामाजिक सद्भाव का संदेश

स्थान -काशीपुर

ब्यूरो रिपोर्ट

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने स्थापना के 23 वर्ष पूर्ण होने और 24वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर काशीपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और सामाजिक एकता व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव के प्रतीक दरगाह भुल्लन शाह बाबा पर चादरपोशी कर देश की शांति, आतंकवाद से मुक्ति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक तुषार कांत हिंदुस्तानी और क्षेत्र संयोजक डॉ. मोहम्मद हसन नूरी ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंच का मूल लक्ष्य समाज में प्रेम, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। उन्होंने “हम सब हिंदुस्तानी हैं” के भाव के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने और 2047 के अखंड भारत के संकल्प को दोहराया।

नेताओं ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशहित, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आयोजन ने सामाजिक एकता, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का स्पष्ट संदेश दिया।