

स्थान : खटीमा

ब्यूरो रिपोर्ट


खटीमा में बीती रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।



पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को शव विच्छेदन गृह में रखवाया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. निशिकांत ने बताया कि रात्रि में एक युवक को ट्रेन दुर्घटना में घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसकी जांच के बाद उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई।



मृतक की पहचान 21 वर्षीय अजय पोखरिया, निवासी खटीमा के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा पूर्ण करने के बाद शव को परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा




