अंकिता हत्याकांड: करन माहरा ने वीआईपी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

अंकिता हत्याकांड: करन माहरा ने वीआईपी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

स्थान – रानीखेत

ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक करन माहरा ने रानीखेत में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अंकिता हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद वीआईपी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी को न्याय मिलना चाहिए और पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर द्वारा दिए गए तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने उर्मिला को सुरक्षा मुहैया कराने पर भी जोर दिया।

प्रेस वार्ता में करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत दौरे को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से रानीखेत वासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

उन्होंने यह भी कहा कि रानीखेत के लोग जिले और नगर पालिका की घोषणा को लेकर काफी आशान्वित थे, और उम्मीद थी कि क्षेत्रीय विधायक इस मांग को उठाएंगे, लेकिन उन्होंने इसे उचित नहीं समझा।

करन माहरा का कहना है कि राज्य सरकार और प्रशासन स्पष्ट कार्रवाई करके लोगों का विश्वास बहाल करें और अंकिता हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित किया जाए।