

स्थान – मंगलौर

ब्यूरो रिपोर्ट


शिक्षा के मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। मंगलौर स्थित कन्या पाठशाला स्कूल में माँ सरस्वती की मूर्ति के 15वें स्थापना दिवस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और माँ शारदे का आशीर्वाद लिया।



सकाळ से ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी और भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट थे। विद्यालय पहुँचने पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया, उसके बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।



इस अवसर पर डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव हैं और माँ सरस्वती की कृपा से ज्ञान का प्रकाश हर घर तक पहुँच रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने विद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने पूजा-अर्चना के बाद छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, जिससे यह कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।




