

स्थान : खटीमा

ब्यूरो रिपोर्ट


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, खटीमा के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।



कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों पर गहरा रोष व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर रोक लगाने के साथ वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील कर रहे थे कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर कड़ा संज्ञान लिया जाए।



इस प्रदर्शन ने स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे पर जनजागृति बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भी आकर्षित करने की कोशिश की।



