

स्थान – कालाढूंगी

ब्यूरो रिपोर्ट


SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी के निर्देशन में 23 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की।



पुलिस ने रिहान पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 4, कोतवाली कालाढूंगी, जिला नैनीताल (आयु 40 वर्ष) को 36 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।


इस संबंध में कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 146/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाईयों से न केवल अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगेगा, बल्कि समाज में शराब के दुरुपयोग को रोकने में भी मदद मिलेगी।



