हरिद्वार में राष्ट्रीय हैंड-टू-हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप, युवतियों की आत्मरक्षा और नशामुक्ति पर जोर

हरिद्वार में राष्ट्रीय हैंड-टू-हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप, युवतियों की आत्मरक्षा और नशामुक्ति पर जोर

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्ट: धर्मराज

हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने युवतियों को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। एचएसएफआई की देखरेख में सिडकुल स्थित गोल्डन ट्री वैंकट हॉल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

21 से 23 दिसंबर तक चली इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 350 युवा-युवतियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हुए इस मेगा इवेंट में डुअल डिसिप्लिन फाइट और सेल्फ डिफेंस प्रतियोगिताएं शामिल रहीं, जिनका उद्देश्य खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल कौशल में दक्ष बनाना रहा।

आयोजन का मकसद मार्शल आर्ट्स में उत्कृष्टता, अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना रहा। हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी से न केवल प्रतियोगिता का स्तर ऊंचा रहा, बल्कि हरिद्वार में खेल और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में नशामुक्ति का संदेश भी देंगे।

यह पहल न केवल युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि युवाओं को नशामुक्त और खेलप्रिय बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।