

स्थान – बाजपुर

ब्यूरो रिपोर्ट


उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज लगातार ठंडा होता जा रहा है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उधम सिंह नगर के बाजपुर में बीते एक सप्ताह से घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।



तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।


बढ़ती ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। सर्द मौसम के चलते खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के मामलों में भी इजाफा हो रहा है।



वहीं घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट वाहनों को कोहरे के कारण रोकना पड़ रहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।



मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



