बदामावाला गांव में घर के चैंबर में आधा दर्जन सांपों का गुच्छा, वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बदामावाला गांव में घर के चैंबर में आधा दर्जन सांपों का गुच्छा, वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

लोकेशन -विकासनगर

ब्यूरो रिपोर्ट

विकासनगर की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत बदामावाला गांव में एक घर के पानी चैंबर से अचानक आधा दर्जन सांपों का गुच्छा निकलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घरवालों के मुताबिक, पानी की सप्लाई में समस्या के कारण जब चैंबर खोला गया, तो ढक्कन हटाते ही अंदर कई सांपों को एक-दूसरे से लिपटे देखा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी आदिल मिर्जा ने कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक करके सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वनकर्मी की तत्परता से घरवालों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस खौफनाक दृश्य ने ग्रामीणों के होश उड़ाने के लिए काफी था।

ग्रामीणों ने बताया कि पानी के चैंबर में सांपों का यह जत्था पानी की सप्लाई पर कब्जा जमाए बैठा था, जिससे घर के सदस्य दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई। वनकर्मी भी इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने सभी सांपों का सफल रेस्क्यू किया।

हालांकि, घरवालों और पड़ोसियों में अब भी डर बना हुआ है कि कहीं आसपास और सांप तो नहीं छिपे हैं। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में तुरंत अधिकारियों को सूचना दें और स्वयं किसी तरह की कार्रवाई करने से बचें।