जसपुर में नए तहसीलदार दिलीप सिंह ने संभाला कार्यभार, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

जसपुर में नए तहसीलदार दिलीप सिंह ने संभाला कार्यभार, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

लोकेशन -जसपुर

ब्यूरो रिपोर्ट

जसपुर तहसील में लंबे समय से स्थायी तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण जन समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा था और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज इस लंबित समस्या का समाधान हुआ जब दिलीप सिंह ने जसपुर तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

नए तहसीलदार ने सबसे पहले तहसील कर्मचारियों, राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों से परिचय मुलाकात की। इसके साथ ही तहसील कार्यालय और मंडी समिति कार्यालय में चल रहे एसआईआर कार्य तथा साई नर्सिंग इंस्टिट्यूट का भी निरीक्षण किया।

मीडिया से बातचीत में तहसीलदार दिलीप सिंह ने कहा कि कार्यालय में लंबित कार्यों को शीघ्रता से निपटाया जाएगा और जनता के रुके हुए मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और सभी जन समस्याओं का निराकरण सुचारु रूप से होगा।

ज्ञात हो कि जसपुर तहसीलदार पद पर पहले शुभांगनी कार्यरत थे, जिनके स्थानांतरण के बाद काशीपुर तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। एसडीएम चतर सिंह चौहान के स्थानांतरण के बाद भी जसपुर में स्थायी तहसीलदार की कमी महसूस की जा रही थी।