देवप्रयाग: गोवा अग्नि कांड के मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा

देवप्रयाग: गोवा अग्नि कांड के मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा

लोकेशन – टिहरी

ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में गोवा अग्नि कांड में मृतक जितेंद्र सिंह रावत के परिवार के समर्थन में समाजसेवी गणेश भट्ट के नेतृत्व में जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

गणेश भट्ट ने कहा कि देवप्रयाग तहसील के संकुल्ड गांव के युवक जितेंद्र सिंह की मृत्यु इस हादसे में हुई थी। बावजूद इसके, घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी राज्य सरकार ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी, और देवप्रयाग विधायक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

भट्ट ने कहा कि गोवा सरकार ने सभी 25 मृतकों के लिए कुल 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी, लेकिन अब तक मृतक परिवार को कोई राशि नहीं मिली। मृतक एक गरीब परिवार से थे, उनकी माता और बड़ा भाई घर पर रहते हैं। इसलिए आर्थिक मदद में देरी राज्य सरकार और उनके प्रतिनिधियों की जनकल्याण विरोधी सोच को दर्शाती है।

जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 15 दिन के भीतर शासन और प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि मदद नहीं मिली, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से ज्ञापन डीएम टिहरी को भेजा गया। नायब तहसीलदार डॉ. प्रदीप सिंह कंडारी ने बताया कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी की ओर से निर्देशित हैं और परिवार को जल्द ही संभव मदद प्रदान की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप राणा, ग्राम प्रधान मुंडोली, लक्ष्मी भट्ट, रोशन सेमवाल, प्रवीण सलेरा, चंद्रकला लिंगवाल, पवन पुरी, पिंकी देवी, संता सिंह रावत, आशीष रावत सहित अन्य लोग शामिल थे।