हरिद्वार में जन सुनवाई: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में करीब 100 शिकायतें दर्ज

हरिद्वार में जन सुनवाई: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में करीब 100 शिकायतें दर्ज

स्थान -हरिद्वार

रिपोर्ट – धर्मराज

हरिद्वार वासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 100 शिकायतें और समस्याएं सामने आईं, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जन सुनवाई के दौरान नागरिकों ने अतिक्रमण, पेयजल, कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जो अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित नहीं थे, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि आज जन सुनवाई में करीब 100 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण, पेयजल और कुछ क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने यह भी बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया है। जिन अधिकारियों द्वारा लंबे समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है या जिन्होंने शिकायतकर्ता से फोन अथवा अन्य माध्यमों से संपर्क नहीं किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है और इस संबंध में उच्च न्यायालय तथा मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन