नेशनल हेराल्ड केस में राहत मिलने के बाद कांग्रेस का BJP पर हमलावर रुख

नेशनल हेराल्ड केस में राहत मिलने के बाद कांग्रेस का BJP पर हमलावर रुख

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

नेशनल हेराल्ड मामले में राउत एवेन्यू कोर्ट द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दिए जाने के बाद कांग्रेस पूरे देश में बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है। पार्टी के नेताओं ने इस मामले को लेकर केंद्र और ईडी की कार्रवाई पर तीखी आलोचना की है।

उत्तराखंड में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान CWC सदस्य करण माहरा ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से माना है कि ईडी के पास इस मामले में कोई ठोस आधार नहीं था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी को ईडी कार्यालय बुलाकर घंटों पूछताछ के लिए परेशान किया गया। यही प्रक्रिया राहुल गांधी के साथ भी अपनाई गई, जो ईडी और केंद्र सरकार की कथित गलत मंशा को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

करण माहरा ने कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है और कोर्ट की राहत से स्पष्ट हो गया कि आरोपों में वैधानिक मजबूती नहीं है। उन्होंने केंद्र और ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों से लोकतांत्रिक संस्थाओं और न्याय प्रणाली की छवि पर भी सवाल उठते हैं।