जमालपुर सीतापुर में घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जमालपुर सीतापुर में घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार के जमालपुर सीतापुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवासीय घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि मकान को आंशिक नुकसान पहुंचने की सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घर में रहने वाले सभी परिवारजन सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।