सर्दियों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए देहरादून में धरने-प्रदर्शन पर बैन

सर्दियों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए देहरादून में धरने-प्रदर्शन पर बैन

स्थान- देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। साथ ही स्कूलों में छुट्टियों के कारण शहर में भीड़भाड़ और बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने शहर के कई इलाकों में धरने, प्रदर्शन और रैलियों को प्रतिबंधित कर दिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

एसएसपी का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे नि