

स्थान-हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र बुग्गावाला में स्थित एमबी फूड प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचेंगे, जहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे।




इस अवसर पर ‘स्वरोजगार से रोजगार की ओर’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय युवा, उद्यमी और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में मौजूद रहने की संभावना है।




मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हरिद्वार पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सके।





