खटीमा में सर्दी और कोहरे के बीच तहसील प्रशासन की अलाव व्यवस्था

खटीमा में सर्दी और कोहरे के बीच तहसील प्रशासन की अलाव व्यवस्था

स्थान -खटीमा
रिपोर्ट -अशोक सरकार

खटीमा में लगातार दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत की पहल की है। एसडीएम तुषार सैनी और तहसीलदार वीरेंद्र सजवान खुद मौके पर जाकर मुख्य स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करवा रहे हैं। अलाव मुख्य सरकारी अस्पताल, कन्जाबाग बाग चौराहे, मुख्य बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास मैन चौराहे पर लगाई जा रही है।

तहसील प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान कानूनगो, रिशिपाल, तहसील स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ और भाजपा नेता प्रकाश आर्य भी मौजूद रहे।

तहसील प्रशासन का कहना है कि दिसंबर और जनवरी के माह में तराई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और घना कोहरा रहने की संभावना रहती है। ऐसे में आने-जाने वाले राहगीरों को ठंड से थोड़ी राहत देने के लिए अलाव की यह व्यवस्था की गई है।