

स्थान – विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट


कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को साहिया बाजार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।



लोक निर्माण विभाग साहिया ने बीते 22 नवंबर को क्षेत्र के चार मुख्य मोटर मार्गों पर चिन्हित 162 अवैध अतिक्रमणों पर नोटिस चस्पा किए थे। नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को 6 दिसंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।



निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर के साथ साहिया बाजार पहुंची और साहिया–कुवानू मोटर मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।



कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लिया, जबकि शेष अवैध निर्माणों को प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।


लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़कें सुरक्षित और सुगम बनाई जा सकें।



