खटीमा: घने कोहरे में जेसीबी–स्कूटी की टक्कर, युवक गंभीर घायल

खटीमा: घने कोहरे में जेसीबी–स्कूटी की टक्कर, युवक गंभीर घायल

स्थान -खटीमा
ब्यूरो रिपोर्ट

खटीमा में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने से जेसीबी और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए खटीमा नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।

वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक खटीमा का निवासी बताया जा रहा है।

प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता मानी जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।