

स्थान-रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट


विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक दरगाह से सामने आया एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दरगाह गेट पर तैनात पीएसी जवान की कथित दबंगई दिखाई दे रही है।



वीडियो में देखा जा सकता है कि जाली के उस पार खड़े विकलांग व्यक्ति से विवाद के बाद जवान ने लाठीचार्ज किया, जिससे वह गिर गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने यह पूरी घटना रिकॉर्ड की और बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।



वीडियो वायरल होते ही दरगाह परिसर और आसपास के इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।




दरगाह प्रबंधक और तहसीलदार विकास अवस्थी ने मामले की पुष्टि करते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने तक, संबंधित पीएसी जवान को ड्यूटी से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



