नैनीताल: विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस और विभाग तैयार

नैनीताल: विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस और विभाग तैयार

स्थान-नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर और नव वर्ष 2026 के अवसर पर नैनीताल में लाखों पर्यटकों के आगमन को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आज पुलिस लाइन नैनीताल में विभिन्न विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक नैनीताल/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विंटर कार्निवाल कार्यक्रम:

  • 22 दिसंबर: नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग
  • 23-25 दिसंबर: मंचीय कार्यक्रम
  • 26 दिसंबर: फूड फेस्टिवल

मुख्य निर्णय और निर्देश:

  • नैनीताल के लिए नारायण नगर मुख्य पार्किंग स्थल; पार्किंग भरने पर शटल सेवा।
  • सभी पार्किंग में पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश और मूलभूत सुविधाएं।
  • रोडवेज, टैक्सी और KMOU वाहनों द्वारा शटल सेवा।
  • टैक्सी और होटल में मोबाइल नंबर स्पष्ट अंकित।
  • PWD को सड़क किनारे पेड़ों की लॉपिंग और सफाई निर्देश।
  • रोड सेफ्टी: पेड़ों पर रिफ्लेक्टर, गडप्पू से नया गांव तक क्रैश बैरियर।
  • टूटी बैरियरों की मरम्मत और डायवर्जन चौराहों पर बड़े फ्लेक्स बोर्ड।
  • भवाली से कैंची धाम सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण, अतिरिक्त सामग्री हटाई जाए।
  • भारी माल वाहनों का दिन में प्रतिबंध, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन अनुमति।
  • स्थानीय निवासियों के लिए प्रवेश केवल लोकल पहचान पत्र पर।
  • 22 दिसंबर से 7 जनवरी तक नैनीताल टोल प्लाजा पर दोनों साइड यातायात संचालन।
  • फॉरेस्ट वाचर्स द्वारा नियमित पेट्रोलिंग।
  • बर्फबारी की स्थिति में सभी विभाग अलर्ट; बिजली, पानी, खाद्यान्न और वाहनों की आपूर्ति सुनिश्चित।
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी जल संस्थान के साथ समन्वय कर हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज रखें; विद्युत विभाग अलर्ट।
  • होटल, रिजॉर्ट, कैफे और बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड।
  • संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम 9411112979 या 112 पर दें।
  • स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त एम्बुलेंस और मेडिकल सुविधाओं के साथ तैयार।

गोष्ठी में सीओ नैनीताल, सीओ हल्द्वानी, सीओ रामनगर, यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, डीएफओ, रोडवेज और विद्युत वितरण खंड के अधिकारी उपस्थित रहे।

नैनीताल पुलिस ने सभी विभागों के साथ मिलकर पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।