सीएम धामी का कड़ा एक्शन: डालनवाला थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

सीएम धामी का कड़ा एक्शन: डालनवाला थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

स्थान-देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया और पुलिस थाने में अव्यवस्था व गंदगी देखकर सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान डालनवाला थानाध्यक्ष अपने थाने में मौजूद नहीं पाए गए, जिसके बाद सीएम ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जनसेवा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की और पुलिस कर्मियों को आदेश दिए कि सभी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

सीएम के कड़े एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोतवाली में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और जनता को बेहतर सेवा सुनिश्चित की जाए।