

स्थान – उत्तरकाशी

ब्यूरो रिपोर्ट


उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जोशियाड़ा क्षेत्र में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मांस से भरी एक यूटीलीटी वाहन को पकड़ लिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मांस नगरपालिका के नियमों के खिलाफ क्षेत्र में लाया जा रहा था।



आरोप लगाया गया कि वाहन में रखा मांस पूरी तरह से सड़ा हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों में गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका है। साथ ही यह भी कहा गया कि मांस की कटाई इसी क्षेत्र में की गई, जिससे गंगा नदी के प्रदूषित होने का खतरा पैदा हो गया है।




मामले को लेकर जोशियाड़ा थाने में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, फूड सेफ्टी अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित मीट विक्रेता के खिलाफ नोटिस जारी किया है।


प्रशासन की ओर से बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




