रूड़की में घना कोहरा, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

रूड़की में घना कोहरा, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

स्थान : रूड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

रूड़की में मंगलवार की सुबह से ही हाईवे और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई और कई वाहन चालक दिन में भी अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे।

हाईवे से लेकर आसपास के गाँवों तक कोहरे का प्रभाव देखा गया, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन और वाहन चालकों ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।