

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट



हरिद्वार में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर भी कोहरे की चादर देखने को मिली है।




कोहरे के कारण घाटों पर सुबह-सुबह स्नान करने वालों की संख्या कम देखी गई। वहीं, सड़क मार्गों पर भी विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर ही गाड़ी चला रहे हैं।




स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का असर अगले कुछ घंटों तक जारी रहने की संभावना है।




