उधम सिंह नगर में कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, विज़ुअलिटी हुई कम

उधम सिंह नगर में कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, विज़ुअलिटी हुई कम

स्थान : काशीपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार पड़ रही ठंड ने मैदानी क्षेत्रों में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उधम सिंह नगर के काशीपुर में मौसम ठंडा और कोहरे वाला बना हुआ है।

कल से सूर्या देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं, क्योंकि कोहरे का प्रकोप रात के समय और बढ़ जाता है और ठंड भी काफ़ी बढ़ जाती है। विज़ुअलिटी कम होने के कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोग और वाहन चालक बड़ी सावधानी से सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं। कई लोग अपनी गाड़ियों में बड़ी लाइटों और रिफ्लेक्टर फॉग लाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि सफर आसान बनाया जा सके।

मौसम विभाग ने चेताया है कि ठंड और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। अब यह देखना होगा कि सूर्या देवता के दर्शन कब संभव होंगे और लोगों को राहत कब मिलेगी।