सल्ट पुलिस ने 13.695 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

सल्ट पुलिस ने 13.695 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

स्थान – अल्मोड़ा

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” में सल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार सुबह कटपतिया तिराहे पर सजग चैकिंग के दौरान महिन्द्रा TUV-300 वाहन से कुल 13.695 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम सक्रिय रही। वाहन (PB 65 AP-4342) को सराईखेत की ओर से आते हुए रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तस्करों नीरज मेहरा (30), करुणा नंदन (22) और विशाल सिंह (25) को मौके से गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मुकदमा संख्या 22/25, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस अब गांजा खरीद के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 3 लाख 42 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र पाल, गणेश पांडे और प्रमोद ध्यानी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सल्ट पुलिस ने इस सफलता को नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई का संदेश बताया है और आम जनता से जागरूक रहने की अपील की है।