खटीमा में ओवरलोड डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, युवक की मौत

खटीमा में ओवरलोड डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, युवक की मौत

स्थान : खटीमा
ब्यूरो रिपोर्ट

भारत–नेपाल सीमा से सटे खटीमा लोहियाहेड रोड पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अवैध मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार नेपाली युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक और वाहन फरार हो गए। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने फरार डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी इस घटना को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं।

हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध खनन के खिलाफ निगरानी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।