लंढौरा पुलिस ने मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

लंढौरा पुलिस ने मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

स्थान : लंढौरा
ब्यूरो रिपोर्ट

लंढौरा पुलिस ने मंगलौर रोड स्थित काली मंदिर में हुई चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दो दिन पहले काली मंदिर से पीली धातु का घण्टा और संखल चोरी हो गई थी। मोहल्ला किला निवासी सुनील वालिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोबीन उर्फ मोनू पुत्र शकील, निवासी लंढौरा बताया। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस ने चोरी हुआ घण्टा और संखल बरामद कर लिया।

चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और इस बार की कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इस सफलता को तेज़ कार्रवाई और तकनीकी मदद का परिणाम बताया।