

स्थान : चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट


चंपावत। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंपावत पुलिस, एसटीएफ एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में लगभग दो करोड़ रुपये की स्मैक बरामद करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।




इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने एसपी अजय गणपति और चंपावत पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। विधायक ने कहा कि एसपी चंपावत के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो सराहनीय है।




विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में ही चंपावत पुलिस द्वारा 17 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग्स की बरामदगी की जा चुकी है, जो पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स जिले की युवा पीढ़ी को तेजी से बर्बाद कर रहे हैं और यह एक बेहद गंभीर विषय है, जिसे उन्होंने कई बार विधानसभा में भी उठाया है।


विधायक ने उम्मीद जताई कि एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत पुलिस आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी का तेजी से आना चिंता का विषय है और इससे लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।


