ऋषिकेश में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी ने निर्देश दिएजनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्त राज्य के सपने को साकार करने के लिए ज्ञापन सौंपा

ऋषिकेश में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी ने निर्देश दिएजनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्त राज्य के सपने को साकार करने के लिए ज्ञापन सौंपा

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त राज्य के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए ऋषिकेश के जनप्रतिनिधियों ने शहर में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल और कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पार्षद पूजा नौटियाल के लेटरहेड पर शहर के नशा तस्करों को जिले और प्रदेश से बाहर करने की मांग की गई है। पार्षद पति नवीन नौटियाल ने बताया कि ज्ञापन में ऋषिकेश कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर गुरुचरण, रेखा साहनी, रवीना, राजन, मारकंडे जयसवाल और सुरेंद्र साहनी जैसे बड़े नशा तस्करों के नाम शामिल किए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने नशा तस्करों की नशे के व्यापार से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नशा तस्कर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए स्थानीय लोगों को धमकाते हैं, ताकि उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज न हो।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल एसएसपी, एसटीएफ देहरादून और सीओ ऋषिकेश को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर में नशा मुक्त माहौल बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।