दिल्ली एयरपोर्ट से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साकिब गिरफ्तारअफ्रीका भागा था शादी का झांसा देकर शोषण करने के बाद

दिल्ली एयरपोर्ट से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साकिब गिरफ्तारअफ्रीका भागा था शादी का झांसा देकर शोषण करने के बाद

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के एक बड़े मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी साकिब को दिल्ली IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण करने के बाद देश छोड़कर अफ्रीका भाग गया था

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसके चलते पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया था।

पुलिस की कई टीमें लंबे समय से तकनीकी सर्विलांस और निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थीं। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि साकिब अफ्रीका से भारत लौटने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने IGI एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर दी और आरोपी को वापसी के तुरंत बाद दबोच लिया

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।