

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


12 दिसम्बर 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को देखते हुए पुलिस पूरे सतर्क मोड में आ गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारियों की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि “मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


बैठक में मुख्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा
• यातायात व्यवस्था:
सभी मार्गों पर सुचारू ट्रैफिक सुनिश्चित करने, आवश्यक रूट डायवर्जन लागू करने और नो-पार्किंग ज़ोन तय करने के निर्देश दिए गए।


• पार्किंग प्रबंधन:
महत्वपूर्ण स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था, भीड़ न बढ़े इसके लिए पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

• हेलीपैड सुरक्षा:
हेलीपैड क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात, रिहर्सल ड्रिल और संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश।
• कानून व्यवस्था:
भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, संवेदनशील जगहों की विशेष निगरानी और आपात स्थितियों से निपटने के लिए टीमों को तैयार रहने के निर्देश।


• अराजक तत्वों पर निगरानी:
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखने और आवश्यक होने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश।

• ड्यूटी ब्रीफिंग:
कार्यक्रम में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को स्पष्ट ब्रीफिंग देने और प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी फिक्स करने के निर्देश।

• चैकिंग एवं फ्रिस्किंग:
संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वॉइंट फिक्स किए जाएंगे। वाहन सत्यापन, एंटी-सबोटाज चेक और संदिग्ध व्यक्तियों/सामान की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा,
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल,
एसपी संचार रेवाधर मठपाल,
सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल,
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार,
सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल,
सीओ रामनगर सुमित पांडे सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, एलआईयू अधिकारी, वाचक, स्टेनो, पीआरओ तथा एसआई एमटी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



