

लोकेशन,,…बाजपुर/उधमसिंह नगर
ब्यूरो रिपोर्ट


स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, बाजपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने नव-निर्मित ‘बॉक्सिंग महिला सशक्तिकरण हॉल’ का लोकार्पण किया।



कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर विधायक आर्य ने छात्राओं के उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा,
“आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आकर मुझे हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। यहां की बालिकाओं के उत्साह के पीछे प्रबंध कार्यकारिणी, प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।”



विधायक ने विद्यालय में जारी निर्माण कार्यों के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उनकी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से दो कक्षों का निर्माण कराया जा चुका है।



मीडिया से बातचीत में बोले— ‘वंदे मातरम का हो रहा राजनीतिकरण’


पत्रकारों से वार्ता के दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि वंदे मातरम को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि
“जिन लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा, वे आज पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम इतिहास से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। यह निंदनीय है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



