

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आज परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही हैं। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव – समय के अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाएं। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, परंतु यह मात्र आपका भ्रम ही है इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने किसी परियोजना को लेकर दुविधा में रहेंगे।
करियर – प्रतिस्पर्धा की वजह से कुछ दिक्कतें आएंगी, जिन्हें आप बहुत समझदारी से सुलझा लेंगे। इस समय किसी भी तरह की व्यवसाय संबंधी उधारी न करें। नौकरी पेशा लोग अपनी मेहनत और योग्यता से अपने लक्ष्य को तय समय पर हासिल कर लेंगे।
लव – पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम जीवन में भी निकटता बढ़ेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही न करके तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव – उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।
नेगेटिव – दोपहर बाद कोई नकारात्मक गतिविधि होने से मन व्यथित रहेगा। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आज हर किसी पर विश्वास न करें। खुद को पूर्ण रूप से व्यस्त रखें। किसी के लिए बुरा न सोचें।
करियर – वर्तमान परिस्थितियां आपके व्यवसाय के लिए बहुत फायदेमंद और तरक्की देने वाली रहेंगी। व्यवसाय में किसी भी तरह की उधारी करते समय उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित करें, वरना नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव – पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।
हेल्थ – ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ध्यान अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव – अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ मेल-मिलाप रखें तथा अपने विचारों का आदान-प्रदान भी करें। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की भी प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव – यह समय आलस और सुस्ती को त्याग कर ऊर्जावान बने रहने का है, क्योंकि अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। कभी-कभी अत्यधिक आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध भी खराब हो सकते हैं।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा, परंतु अपनी व्यवसायिक योजनाएं गोपनीय रखें। आपकी कोई व्यवसायिक कार्य प्रणाली बाहर जा सकती है। सरकारी सेवारत लोग जनता के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव – पारिवारिक जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – गैस और अपच की वजह से जोड़ों का दर्द बढ़ेगा। खान-पान के प्रति सजग रहें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव – सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपकी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
नेगेटिव – कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी रखने से आपके कार्य बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। रुकावटें भी दूर होंगी। कार्य क्षेत्र पर अनुशासन बनाकर रखने से कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी बात पर न उलझें।
लव – दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी बातचीत भी संपन्न हो सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव और अत्यधिक व्यस्तता की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। आराम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल जाएगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाह न बनें। कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यापारिक मामलों में कुछ मध्यम स्थिति रह सकती है। आपका जमकर मेहनत करना जल्दी ही आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा लोगों की कोई तरक्कीदायक यात्रा हो सकती है।
लव – आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ध्यान में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव देखभाल में ही व्यतीत हो जाएगा। धार्मिक स्थान में भी आपका सेवा संबंधी कोई योगदान रहेगा। इससे मानसिक सुकून और शांति महसूस होगी। कोई अटका हुआ सरकारी काम भी हल होने की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
नेगेटिव – दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को मौज-मस्ती की अपेक्षा अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में कोई खास परिणाम नहीं मिलेंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई करीबी व्यक्ति ही कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। घर-परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव – इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आपका बोलचाल का तरीका आपके आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव – खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताना भी पड़ सकता है। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा।
करियर – व्यापार में अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत अधिक तथा परिणाम कम जैसी स्थिति भी बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा।
लव – घर-परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से कोई दिक्कत उठ सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अत्यधिक गर्मी की वजह से थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव – संतान की किसी उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस होगा। अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करेंगे। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है। किसी मित्र द्वारा कोई उचित सलाह भी मिलेगी। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
नेगेटिव – लापरवाही के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। इस समय आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी अनजान व्यक्ति के सामने भी जाहिर न करें।
करियर – व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। जरूरत के अनुसार ऑर्डर मिल सकते हैं, परंतु अभी आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि लेना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
लव – पारिवारिक संबंधों में सुखद माहौल रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
हेल्थ – इस समय वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 9

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आपकी कार्य क्षमता में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। आप अपने संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ अशुभ दोनों पक्षों में उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी।
नेगेटिव – लोगों की आलोचनाओं को नजरअंदाज करें। अपने स्वभाव में सहजता और सौम्यता बनाकर रखें। कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना रख सकते हैं। पड़ोसियों के साथ उलझने से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती है।
करियर – व्यापार में विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से काम करें। विपणन तथा जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने की जरूरत है। समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन करना उचित रहेगा।
लव – जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
हेल्थ – गैस और अपच की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही उचित रूपरेखा बना लें। आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा। आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कारोबार संबंधी सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
नेगेटिव – घर-परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। गुस्से या आवेश के बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से भी व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
करियर – कारोबार संबंधी सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परामर्श, कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है।
लव – पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप खुशी प्रदान करेगा।
हेल्थ – गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव – सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं भी सफल होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे।
नेगेटिव – कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके प्रति नकारात्मक बातें करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी तथा काम में बढ़ोतरी भी देगी। लेनदेन संबंधी कार्यों में आज अचानक से ही कोई फायदा होगा। सरकारी सेवारत लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है।
लव – वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
हेल्थ – वर्तमान मौसम का आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – पैतृक संपत्ति संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज आपसी तालमेल से उसका निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे मनमुटाव किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव – आय के साथ-साथ खर्चे भी बरकरार रहेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं, परंतु समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा।
करियर – व्यवसाय संबंधी भविष्य की योजनाओं को अभी स्थगित रखकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। ऑफिस में अपनी फाइलें व दस्तावेज संभालकर रखें। आपका कोई सहयोगी ही इनका दुरुपयोग कर सकता है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों के मामले में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
हेल्थ – अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 2

