

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बड़ी रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है, जो विभिन्न जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं के समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि रैली में पार्टी कई अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। इसी प्रकार कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी रैली में प्रमुखता से उठाएगी।



प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटे हुए हैं और बड़ी संख्या में उत्तराखंड से लोग दिल्ली पहुंचेंगे।




