

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। यदि कोई पीआरडी जवान बीमार होकर अस्पताल में भर्ती रहता है, तो अब उसका मानदेय 6 महीने तक बिना रुके मिलता रहेगा। धामी सरकार के इस निर्णय के बाद जवानों में खुशी की लहर है।



सचिवालय में आयोजित विभागीय बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पीआरडी जवानों की जायज मांगों पर विभाग पूरी सहानुभूति के साथ विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी जवान के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती रहने पर मानदेय रोकना उचित नहीं, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवानों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाने पर भी विभाग विचार कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमार होने की स्थिति में जवानों को मानदेय नियमित रूप से दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।




पीआरडी जवान लंबे समय से अपनी सुविधाओं व अधिकारों में सुधार की मांग कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय को उनके हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




