हरक सिंह रावत की माफी पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बलजीत सोनी का तंज

हरक सिंह रावत की माफी पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बलजीत सोनी का तंज

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

हाल ही में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने की खबर प्रदेश में सुर्खियों में बनी हुई है। विवाद के बाद रावत ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब गुरुद्वारे में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सर झुका कर प्रश्चयाताप किया।

प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी इस मामले में अपने स्तर से पश्चत्याप कर माफी मांग रहे हैं।

भाजपा नेता बलजीत सोनी की प्रतिक्रिया

इस विषय पर बात करते हुए भाजपा नेता बलजीत सोनी ने कहा कि हरक सिंह रावत द्वारा किया गया पश्चत्याप यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास है, और इसके बाद मामले पर और अधिक बयान देना उचित नहीं है

उन्होंने कांग्रेस के अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए कहा—

“हरक सिंह की गलती की आड़ में राजनीतिकरण करने का प्रयास न करें। इससे पहले भी कांग्रेस द्वारा कई बार गलतियां हुई हैं, लेकिन तब कोई माफी नहीं मांगी गई। अब केवल राजनीति में बने रहने और मीडिया में छाए रहने के लिए यह सब किया जा रहा है, जो दुःखद है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को भलीभांति जानती है।”

राजनीतिक हलकों में बढ़ा विवाद

हरक सिंह रावत की माफी के बावजूद कांग्रेस के नेताओं और भाजपा के बीच बयानबाजी ने राजनीतिक हलकों में बहस तेज कर दी है। वहीं सिख समुदाय की प्रतिक्रिया और माफी की स्वीकार्यता पर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं।

इस मामले ने प्रदेश की सियासत में सख्त राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और मीडिया में बहस को जन्म दिया है।