देहरादून में जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून में जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर जनरल बिपिन रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड और देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और आम नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि 8 दिसंबर 2021 को एक हवाई दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत का निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी शौर्यगाथा और देशभक्ति को याद करने का अवसर साबित हुआ।