

स्थान : रानीखेत
रिपोर्ट : संजय जोशी


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज द्वाराहाट के धनखल गाँव पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व नैनीताल–ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई स्व. रामदत्त भट्ट के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. भट्ट के चित्र पर पुष्पांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।


पुतिन की भारत यात्रा को बताया ऐतिहासिक
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस शुरू से ही मित्र देश रहे हैं और इस उच्चस्तरीय मुलाकात से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।





मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। पुतिन की यह यात्रा सुरक्षा, सामरिक सहयोग और अन्य क्षेत्रों में भारत—रूस संबंधों को नई गति देगी और कई महत्वपूर्ण आयाम स्थापित होंगे।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, तथा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




