

स्थान… हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


ओखलाकांडा ब्लॉक के खन्सयू क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम और चरस तस्करी की सूचना पर गई एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और टीम के एक मुखबिर घायल हो गए। दोनों को तुरंत हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



सिपाही की सर्जरी सफल, हालत स्थिर
गंभीर रूप से घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया की देर रात सर्जरी की गई, जो सफल रही। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। वहीं एसटीएफ के सहयोगी की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।



पुलिस प्रशासन का निरीक्षण
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी बीते रात अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि सिपाही की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और दोनों घायलों का उपचार जारी है।





आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही एसटीएफ और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। ओखलाकांडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं।



