आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)’

पॉजिटिव – संपत्ति से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती है। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की समझदारी से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव – ज्यादा कल्पनाएं न करें तथा हकीकत का भी सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। उसकी वापसी पहले सुनिश्चित कर लें।

करियर – व्यापार में कार्यप्रणाली या स्थान परिवर्तन संबंधी योग बन रहे हैं और यह परिवर्तन लाभदायक रहेगा। साझेदारी करने की योजना है, तो उस पर अमल करना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई मनोनुकूल परिवर्तन मिल सकता है।
लव – दांपत्य जीवन में उचित तालमेल रहेगा। इसका असर घर की सुख शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।
हेल्थ – चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि न लें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आपके भीतर की रचनात्मक ऊर्जा आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
नेगेटिव – अत्यधिक कार्य का बोझ आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। सबसे पहले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से आसानी से समाधान मिल जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपना धीरज न खोएं।

करियर – व्यापार में वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस समय कोई भी नया निर्णय न लें। हर कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को कोई मनचाही यात्रा का आदेश मिल सकता है, जो कि फायदेमंद भी रहेगी।
लव – वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
हेल्थ – अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। अन्यथा गैस और जलन की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपकी दिनचर्या आनंददायक रहेगी। आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर लेंगे, सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी मित्र अथवा संबंधी से अनबन चल रही है, तो उसे दूर करने का उत्तम समय है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आप मनोबल से पूर्ण रहेंगे।
नेगेटिव – घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाय समझदारी से काम लें। बच्चों पर ज्यादा नियंत्रण न लगाएं, सहयोगात्मक व्यवहार रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बना रहे। व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। ग्रह स्थितियां उत्तम हैं, फिर भी लापरवाही करना उचित नहीं है। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोग अपनी योग्यता के द्वारा अपने कार्यों को बेहतर परिणाम देंगे।
लव – पति पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा तथा परिवार में चल रहे किसी भी वाद विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के फुल्के मूड में रहेंगे। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के अवसर बन सकते हैं। आत्मविश्वास और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से कुछ तनाव भी रहेगा। रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी मामलों में वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। उच्चाधिकारियों द्वारा आपको उचित सहयोग मिलेगा। अभी किसी नए कार्य को शुरू करने में रुचि न लें। ऑफिस के काम व्यवस्थित होते जाएंगे। कार्य की अधिकता की वजह से तनाव भी रहेगा।
लव – दांपत्य संबंधों में तालमेल का कुछ अभाव रहेगा। आपस में बैठकर बातचीत द्वारा समस्या सुलझ भी जाएगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
हेल्थ – परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपकी किसी उपलब्धि से समाज तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यह समय अपनी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करने का है।
नेगेटिव – अपने प्रयासों में कमी न आने दें। अभिमान और गुस्से की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। सिर्फ इस बात का जरूर ध्यान रखें। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

करियर – कार्यक्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। कोई भी नया कार्य आरंभ करने के लिए उचित समय है।
लव – पति पत्नी के आपसी संबंधों में उचित तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का दिन सुख व शांति से परिपूर्ण रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। काफी समय बाद सबके मिलने से तनाव मुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपकी व्यक्तिगत समस्या दूर हो सकती है। सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
नेगेटिव – निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले पूरी जाँच पड़ताल करना जरूरी है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर केंद्रित रहें और अन्य विषयों की भी जानकारी लें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

करियर – व्यापार में अभी किसी भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। व्यवधान आने के बावजूद आप कामयाब रहेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी रहेंगी।
लव – दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे तथा परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – कभी कभी मनोदशा विचलित रह सकती है। कुछ समय आत्म मनन अथवा प्रकृति के नजदीक जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यावहारिक सोच रखने से अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। आपसी बातचीत से कई उलझनें भी सुलझेंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – सफलता पाने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। सभी को खुश रखने के चक्कर में अपने कार्यों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। कभी कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

करियर – व्यावसायिक कार्यों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी और इसका असर आपकी आय पर भी पड़ेगा। किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि न लें। ऑफिस का काम समय से न करने की वजह से कुछ समस्याएं आती रहेंगी। निवेश के लिए अभी उचित समय नहीं है।
लव – कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। युवा वर्ग भी अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे।
हेल्थ – ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ समय आत्म मनन और एकांत में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए निवेश संबंधी मामलों में फायदा रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात से आपके व्यक्तित्व और विचार शैली में भी नयापन आएगा। बच्चों से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान देना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। आप आत्मविश्वास से पूर्ण होकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे।
नेगेटिव – प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। अहंकार की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी उचित व्यवस्था की सराहना होगी। स्टाफ के उचित तालमेल से कार्य सुचारु रूप से बनते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है।
लव – वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
हेल्थ – बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए उचित सावधानी बरतें। नित्य व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज घरेलू सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खर्च बढ़ेगा। परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्च नगण्य ही है। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। इससे संपर्क बनेंगे तथा मान सम्मान व यश में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।
नेगेटिव – दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में न होने दें और भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी कभी आपका अभिमान और गुस्सा भी आपके कार्यों में बाधा डाल सकता है। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें।

करियर – कार्यक्षेत्र में कोई रुकी हुई योजना पुनः शुरू हो सकती है। साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन काम मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।
लव – पारिवारिक मामलों को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ तनातनी रहेगी। कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न होने जैसी बात नहीं होगी। प्रेमी प्रेमिका भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत ही इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन तथा सुख सुविधा संबंधी गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा। आपके रचनात्मक कार्यों की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – अपने कार्यों को समय अनुसार पूरा करने की भी जरूरत है। आलस और लापरवाही से व्यवधान भी आ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती है। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। ज्यादा भावुकता आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

करियर – व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी और अतिरिक्त आय के भी मार्ग बनेंगे। आयात निर्यात संबंधी गतिविधियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लव – परिवार जनों के बीच मनमुटाव की स्थिति की वजह से घर की व्यवस्था डगमगा जाएगी। सहजता और शांति से मामला सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
हेल्थ – कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट्स वगैरह भी ठीक आएंगी।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजनाबद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा। आय के नए स्रोत बनने की भी प्रबल संभावना है।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर किसी की बातों में न आएं। आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। बच्चों को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखना जरूरी है। उनका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों में जा सकता है। ज्यादा दिखावा आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।

करियर – व्यापार में दूरदराज के पक्षों के साथ संपर्क बनेंगे। पुरानी पार्टियों के साथ भी अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें। निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में किसी भी वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर ही रखें।
लव – पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवारजनों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा।
हेल्थ – गैस और अम्लपित्त (एसिडिटी) की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखना जरूरी है। नियमित रूप से व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समय का व्यवस्थित रूप से प्रबंधन करने पर आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी न करें और कहीं भी व्यर्थ के विवादों में न उलझें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी, परंतु व्यवस्थित रहने से आप निभा भी लेंगे। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक कार्यों में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। कोई प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए कर्ज लेने जैसी स्थिति बन सकती है। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से आपकी कार्य क्षमता पर इसका असर पड़ सकता है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें, इससे सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – गहरा लाल, भाग्यशाली अंक – 8