सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च

स्थान – नैनीताल

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 02 दिसंबर 2025 को आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लेते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा ने सोमवार को पुलिस टीम को विस्तृत रूप से ब्रीफ किया।

बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों, हेलमेट, डंडों और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाइन नं. 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाइन नं. 16, बिलाली मस्जिद, लाइन नं. 08 और चोरगलिया रोड होते हुए थाना बनभूलपुरा तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों को शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे और थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी इस ऑपरेशन में शामिल रहा।

नैनीताल पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आए, उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करें और शासन-प्रशासन को सहयोग दें। अफवाह न फैलाएं, गलत बयानबाजी से बचें और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश में शामिल न हों।