हल्दूचौड़ में हिंदी फिल्म ‘विद्या सपनों की उड़ान’ का पहला शो प्रदर्शित

हल्दूचौड़ में हिंदी फिल्म ‘विद्या सपनों की उड़ान’ का पहला शो प्रदर्शित

लोकेशन – लालकुआँ
रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

रियल कैलिबर प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘विद्या सपनों की उड़ान’ का पहला शो सोमवार को हल्दूचौड़ स्थित मूवी जोन सिनेमा में आयोजित किया गया। शो का शुभारंभ एयरपोर्ट अथॉरिटी सलाहकार समिति के सदस्य हेमन्त नरूला ने रिबन काटकर किया, जबकि मानव विकास एवं संस्थान के सचिव पूनम चंद्र ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।

फिल्म का नियमित प्रदर्शन मूवी जोन सिनेमा हल्दूचौड़ में प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा। इस प्रेरणादायक कहानी को युवा फिल्म निर्माता तेजोराज पटवाल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संजीव दास ने संभाला, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप जुगरान हैं।

फिल्म में मुंबई, बॉलीवुड और उत्तराखंड के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है, जिसने इसके प्रदर्शन को लेकर स्थानीय दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है।