

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्टर – शहजाद अली


सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर पहुंचे, जहां हेलीपैड पर किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने पर उनका आभार जताते हुए स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है और आगे भी किसानों के हितों में निर्णय लेती रहेगी।




कुंभ 2027 को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 का कुंभ कोविड के कारण प्रभावित हुआ था, इसलिए इस बार का कुंभ दिव्य और भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी संतों को इस आयोजन से जुड़ना चाहिए।




वहीं, SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध केवल विरोध के लिए है, जबकि जनता हर चुनाव में उन्हें सबक सिखाती आई है और आने वाले चुनावों में भी सिखाएगी।




