

स्थान – लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट – लक्ष्मण बिष्ट


राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत लोहाघाट में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता ने किया।



राष्ट्रीय युवा संसद के जिला नोडल डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को संसदीय कार्य प्रणाली और नेतृत्व कौशल से परिचित कराना है। जिले के 6 महाविद्यालयों के प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।




कार्यक्रम में अंकिता चौबे ने युवा प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई और छात्रों को संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया। वहीं, संसद सदस्य पूजा सामंत ने बताया कि युवा संसद के माध्यम से उन्होंने संसद में अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में बिल पास किया, जिसका उद्देश्य संसद में मर्यादा बनाए रखना है।




इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को शासन और संसद की गरिमामयी कार्य प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।


