प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई कार्यकारिणी का सुभाष नम्बरदार ने किया स्वागत

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई कार्यकारिणी का सुभाष नम्बरदार ने किया स्वागत

लोकेशन- रूड़की
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की नई कार्यकारिणी का किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी नम्बरदार ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पदाधिकारियों को बधाई दी। विशेष कार्यक्रम में उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों को फूल मालाएँ पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सुभाष नम्बरदार ने कहा कि प्रेस क्लब की नई टीम ऊर्जावान और सक्षम है और यह पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ ही समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने पत्रकारों को समाज की “आँख और आवाज़” बताते हुए हर पहल को समर्थन और सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी बढ़ाता है। महामंत्री मोनू शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों की आवाज़ को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और हर सदस्य को बराबर प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलेगा।