

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने बल्ले से धमाका कर दिया। कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।


हालांकि मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कोहली युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के मिडल पार्टिशन हेयरस्टाइल पर मजे लेते नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस दौरान सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के फेमस डांस स्टेप का भी कॉपी किया।



मैच के बाद प्रेजेंटेशन में विराट ने स्पष्ट किया कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट तक सीमित है। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ एक तरह का गेम खेल रहा हूं और हमेशा ऐसा ही रहेगा। मेरी पूरी तैयारी और फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर है।”



कोहली का यह बयान उनके वनडे फोकस और लंबे समय तक खेलते रहने की रणनीति को दर्शाता है।



