

स्थान – देहरादून

रिपोर्टर – सचिन कुमार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड के एडवेंचर और विंटर पर्यटन को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा से राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी और विंटर सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।



इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, प्रधानमंत्री उसी प्रदेश की चर्चा करने लगते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी की ‘घाम तापो’ परियोजना के कारण अब लोग धूप सेंकना सीख रहे हैं।




वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उत्तराखंड के विकास के मुद्दों पर गंभीर रहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि ‘मेड इन उत्तराखंड’, इन्वेस्टर समिट, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’, बटर फेस्टिवल और आदि कैलाश व केदारनाथ सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है।



भाजपा का कहना है कि चुनाव अभी दूर हैं और प्रधानमंत्री का फोकस हमेशा राज्य के सतत विकास पर रहा है।


