अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने सुविधाओं की सराहना की

अल्मोड़ा में नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने सुविधाओं की सराहना की

स्थान – अल्मोड़ा

रिपोर्ट – हरीश भण्डारी

जिलाधिकारी अंशुल सिंह लगातार जनपद का निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीचा के साथ मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि इस केंद्र से ड्रग एडिक्ट को निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में काफी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं और वर्तमान में यहां 26 लोग उपचाराधीन हैं।

जिलाधिकारी ने केंद्र के कामकाज और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र समाज में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।